विद्या बालन की फिल्म ‘बेगम जान’ का दूसरे दिन का कलेक्शन और गिरा
मुम्बई। ‘हमारी अधूरी कहानी’, एक अलबेला औ कहानी—2 के बाद अब विद्या बालन को फिल्म ‘बेगम जान’ ने भी बॉक्स आॅफिस पर झटका ही दिया है उनकी फिल्म बेगम जान दर्शकों को लुभा नहीं पा रही है। दूसरे दिन कलेक्शन थोड़े और गिर गए।
निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी की फिल्म बेगम जान ने शनिवार पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीन करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन तीन करोड़ 94 लाख रूपये बटोरे थे और अब फिल्म का कुल कलेक्शन सात करोड़ 44 लाख रूपये हो गया है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन आई गिरावट से साफ़ हो गया है कि विद्या और उनकी फीमेल ब्रिगेड दर्शकों पर छाप छोड़ने में नाकाम रही। हालांकि ट्रेड सर्किल के मुताबिक भट्ट खेमे को इस फिल्म से उतना आर्थिक नुकसान नहीं होगा क्योंकि काफी कंट्रोल बजट में बनी बेगम जान ने लागत की आधा वसूली अलग अलग तरह के राइट्स से कर ली है। बेगम जान के खराब प्रदर्शन के कारण अब बद्रीनाथ की दुल्हनिया और नाम शबाना को और फायदा हो सकता है। विद्या बालन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फिसल रही हैं। बेगम जान से पहले भी उनकी फिल्मों हमारी अधूरी कहानी , एक अलबेला और कहानी 2 का हाल बुरा रहा है


































