Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट डायरेक्टर नितेश तिवारी के अगामी प्रोजेक्ट में वरूण धवन

डायरेक्टर नितेश तिवारी के अगामी प्रोजेक्ट में वरूण धवन

0
864

मुम्बई। पिछले साल  की सुपर हिट फिल्म ‘दंगल’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी की अगली फिल्म में बॉलीवुड ऐक्टर वरूण धवन लीड रोल में नजर आएगें। खबर है की ‘दंगल’ की शानदार सफलता के बाद नितेश ने दो बड़े प्रॉजेक्ट साइन किए हैं। जिनमें से एक फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला की है और दूसरी निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर की फिल्म है। अभी तक दोनों ही फिल्मों का टाइटल सामने नहीं आया है।

खबर है कि साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के लिए वरुण धवन को फाइनल किया जा चुका है। वैसे इन दिनों वरुण लंदन में अपनी फिल्म ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन लंदन जाने से पहले ही वरुण, नितेश से मुलाकात कर फिल्म की कहानी सुन चुके है। ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग के तुरंत बाद वरुण नितेश की फिल्म का काम शुरू करेंगे। फिल्म के विषय को लेकर यह बताया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक ऐक्शन ड्रामा फिल्म होगी। वैसे ‘जुड़वा 2’ के प्रड्यूसर भी साजिद नाडियाडवाला ही हैं।

वरुण धवन ने इस बीच निर्देशक-निर्माता शूजित सरकार की एक अनटाइटल फिल्म भी साइन कर चुके हैं। शूजित की यह फिल्म एक ऐसे फुटबाल खिलाड़ी की कहानी है जिसकी जिंदगी एक मैच के बाद बदल जाती है। खबरों की माने तो शूजित ने पहले इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर से बात की थी लेकिन रणबीर पहले अपनी होम प्रॉडक्शन की ‘जग्गा जासूस’ और अब राजू हिरानी के निर्देशन में बन रही संजय दत्त की बायॉपिक में व्यस्त हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here