Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अपने फाउंडेशन को समय दे रही दीपिका

व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अपने फाउंडेशन को समय दे रही दीपिका

0
996

मुम्बई। दीपिका पादुकोण अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अपनी जिंदगी में से अपने एक बहुत महत्वपूर्ण चीज के लिए समय निकालती हैं और वह चीज है, उनका ‘लीव लव लाफ फाउंडेशन’। यह फाउंडेशन लोगों में मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने, चिंता, तनाव से लड़ने में लोगों की मदद करता है।

दीपिका पादुकोण अपने शूटिंग शेड्यूल के साथ दुनियाभर में अपनी हॉलिवुड फिल्म को प्रमोट करने में और अलग-अलग ब्रैंड के विज्ञापनों पर समय दे रही हैं, वहीं वह इस बात का भी पूरा ख्याल रख रही हैं कि अपने फाउंडेशन को भी कुछ वक्त दे सकें।

वह मुंबई में रहती हैं, तो टीम के सदस्यों के साथ फाउंडेशन में चल रही ऐक्टिविटी पर बात करती हैं और नजर रखती हैं, लेकिन जब शहर से बाहर रहती हैं, तब भी वह कॉन्फ्रेंस कॉल या मेल के जरिए सारी अपडेट लेती रहती हैं।

दीपिका अपने फाउंडेशन के काम में काफी ऐक्टिव हैं। वह अपनी टीम के एक्सपर्ट और काउंसलर के साथ लगातार संपर्क बनाए रखती हैं। ये लोग उन्हें फाउंडेशन के सारे अपडेट देते रहते हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here