कहानी : कैप्टन करणवीर सिंह (विद्युत जामवाल) का सेकंड मिशन विदेश से ब्लैकमनी को देश में वापसी लाना है। मलेशिया में मनी लॉन्डिरिंग का नंबर वन सरगना विक्की चड्डा (वंश भारद्वाज) अपनी खूबसूरत वाइफ मारिया (ऐषा गुप्ता) के साथ अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। विक्की को विदेश से भारत लाने की जिम्मेदारी कैप्टन करणवीर सिंह और उनकी टीम को सौंपी जाती है। कैप्टन करणवीर पर्सनली तौर पर भी इंटरनैशनल मनी लॉन्ड्रिंग को जड़ से खत्म करना चाहते हैं। करणवीर की इस टीम में उनके साथ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट भावना (अदा शर्मा) भी है, जिसके पास एनकाउंटर करने की वजह न हो तो वह अपने पर्सनल फायदे के लिए एनकाउंटर कर सकती है। कैप्टन और उनकी टीम के सदस्यों का यह मिशन आसान नहीं है। देश में ऐसे बहुत से प्रभावशाली लोग हैं जो नहीं चाहते कि विक्की चड्डा और उसकी वाइफ को भारत वापस लाया जाए क्योंकि ऐसा होने से वह बेनकाब हो सकते हैं। इन मुश्किल हालात में जहां कैप्टन और उनकी टीम को इन दुश्मनों के साथ साथ अंदर छुपे ऐसे गद्दारों को भी राह से हटाना है, जिनके बारे में कोई कुछ नहीं जानता।
ऐक्टिंग : अंत तक पूरी फिल्म विद्युत के ऐक्शन और उनके आसपास ही फोकस करती है। विद्युत ने एकबार फिर खुद को ऐसा बेहतरीन ऐक्शन स्टार साबित किया जिसकी डिक्शनरी में नामुमकिन शब्द नहीं है। अदा शर्मा ने भी कुछ अच्छे ऐक्शन सीन किए है, ऐेषा गुप्ता अपने किरदार में फिट रही तो विक्की के किरदार में वंश भारदवाज असरदार रहे।
निर्देशन : स्मॉल स्क्रीन पर कॉमिडी में अपनी पहचान बना चुके देवेन भोजवानी के पास इस प्रॉजेक्ट के लिए अच्छी दमदार स्क्रिप्ट नहीं थी। देवेन के पास सिर्फ विद्युत थे तो उन्होंने सिर्फ उन्हीं के दम पर पूरी फिल्म को खींचा। बतौर निर्देशक देवेन कुछ नया या अलग नहीं कर पाए। देवेन इस फील्ड में आने से पहले कुछ होमवर्क करते तो अच्छा रहता।
संगीत : फिल्म का संगीत माहौल के मुताबिक है। फिल्म का एक गाना हरे रामा म्यूजिक चार्ट में टॉप फाइव में शामिल हो चुका है। ऐसा कोई गाना नहीं जो म्यूजिक लवर्स की कसौटी पर खरा उतर सके।

































