Advertisement
Home आर्ट आर्टिस्टिक इवेंट्स एंड फेस्टिवल्स जवाहर कला केन्द्र में होगा एक्सपेरिमेंटल नाटक का मंचन

जवाहर कला केन्द्र में होगा एक्सपेरिमेंटल नाटक का मंचन

0
2168

कलाकार को मिलेगी मंच पर स्क्रिप्ट
बॉलीवुड एक्टर कुमुद मिश्रा और शीबा चड्ढा करेंगे परफॉर्म

जयपुर
परफॉर्मिंग आर्ट्स फेस्टिवल ‘नवरस’ के दौरान आगामी 23 मार्च को जवाहर कला केन्द्र (जेकेके) में जयपुराइट्स एक एेसा प्ले देखेंगे, जिसकी स्क्रिप्ट कलाकार को मंच पर बंद लिफाफे में मिलेगी और कलाकार उस स्क्रिप्ट को इम्प्रोवाइज कर ऑडियंस से इंटरेक्ट करते हुए प्रस्तुत करेंगे। नाटक में बॉलीवुड एक्टर कुमुद मिश्रा और शीबा चड्ढा दर्शकों से रूबरू होंगे।

इस अवसर पर ईरान के नाटककार नसीम सोलीमैनपौर के नाटक ‘व्हाइट रैबिट रेड रैबिट के जरिए चार बजे जहां कुमुद टैलेंट दिखाएंगे, वहीं शाम सात बजे शीबा अंग्रेजी में नाटक की खूबसूरती को बयां करेंगी।

एक्सपेरिमेंटल नाटक में कलाकार और दर्शकों के बीच किसी प्रकार का अवरोध नहीं होगा। इसमें किसी प्रकार का डायरेक्शनल विजन, प्रोडक्शन डिजाइन और तकनीकी मूवमेंट नहीं होंगे। मंच पर ही कलाकार स्क्रिप्ट पर कार्य करते हुए इसे इंटरेक्टिव बनाता है। इसमें प्रत्येक प्रस्तुति में हर बार भिन्न प्रकार से अभिव्यक्ति होती है यानी इसमें एक्टर बदल जाता है। देश-दुनिया में मंचित हो चुके इस नाटक का 20 भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here