Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट ‘सावधान इंडिया’ के लिए सुशांत ने इंडिया गेट पर की शूटिंग

‘सावधान इंडिया’ के लिए सुशांत ने इंडिया गेट पर की शूटिंग

0
1623

नई दिल्ली
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘सावधान इंडिया’ की मेजबानी करते हुए दिखाई देंगे। सीरियल के लिए उन्होंने इंडिया गेट पर शूटिंग की। क्राइम बेस्ड सीरियल सावधान इंडिया अपने पांच साल पूरा होने वाला है। उन्होंने दिल्ली में राजपथ जैसी कुछ और मुख्य जगहों पर शूटिंग की।

सुशांत ने कहा, ‘इस साल अप्रैल में ‘सावधान इंडिया’ अपने पांच साल पूरे कर लेगा और ‘सावधान इंडिया’ के साथ मेरा आधा दशक पूरा होने वाला है। यह प्रमुख यात्रा है और दर्शकों से प्यार और सम्मान मिलना सचमुच सुखद है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं दिल्ली से लौटा हूं, जहां हमने दो एपिसोड की शूटिंग राजपथ, इंडिया गेट और कई जगहों पर की।

टीवी से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत ने कहा, ‘देश की राजधानी में शूटिंग करना हमेशा खुशी की बात रही है। इंडिया गेट की पृष्ठभूमि के साथ भारत को ‘सावधान’ करना हमेशा से खास रहा है।’ ‘सावधान इंडिया’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘लाइफ ओके’ पर होता है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here