Advertisement
Home सिनेमा मशहूर डायरेक्टर दसारी नारायण राव का निधन

मशहूर डायरेक्टर दसारी नारायण राव का निधन

0
1150
दसारी नारायण राव

मुम्बई।  दक्षिण फिल्म जगत के मशहूर निर्देशक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री दसारी नारायण राव का लम्बीं बीमारी के चलते मंगलवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा चुके 75 वर्षीय निर्देशक दसारी नारायण राव लम्बे समय से बीमार चल रहे थे एक निजी चिकित्सालय मेडिकल सांइसेज कृष्णा संस्थान ‘आईएमएस’ में इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार शाम 7 बजे उनका निधन हो गया।
करीब महीने पहले भी करीब दो माह से अधिक अस्पताल में रहने के बाद उन्हे मार्च माह में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन पिछले सप्ताह परेशानी बढने पर दोबारा राव को अस्पताल में भर्ती करवाना पडा। अस्पताल मे राव की सर्जरी की गई थी। उनके गुर्दो ने काम करना बंद कर दिया था।
आपको बता दे कि फिल्मी दुनिया के मशहूर निर्देशक ने तेलुगु, तमिल और हिन्दी भाषा में 125 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया है जिसके लिए उनका नाम गिनिज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकॉड्स में भी दर्ज किया जा चुका है। राव इन दिनों भी तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता के जीवन पर फिल्म बनाने की योजना पर काम कर रहे थे। निर्देशक राव की कुछ बेहद सफल फिल्में ‘प्रेमाभिेषेकम’, ‘ओसी रामुलम्मा’ ‘टाटा मनवाडू’ आदि है। 80 के दशक में दसारी नारायण राव ने अनेक बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन भी किया जिनमें ‘स्वर्ग—नरक’ और ज्योति बनी ज्वाला प्रमुख है। फिल्मी दुनियां में राव के निधन से शोक की लहर है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here