मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म बरेली की बर्फी का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। जंगली पिक्चर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस ट्रेलर को रिलीज के बाद कुछ ही घंटो में साढे 19 लाख से अधिक व्यूज मिले है जबकि हजारों लोगों ने इसे लाईक भी किया है। बता दे कि मंगलवार को ही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें रंगीन फूलों वाले बैकग्राउंड में कृति बरेली की बर्फी टाइटल वाली एक किताब से अपने चेहरे को ढके नजर आ रही है। पोस्टर ने फिल्म को लेकर फैंस की बेसब्री और बढा दी थी।
कृति ने फिल्म का ट्रेलर अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘मूड मीठा कीजिये, यही समय है साल की बेहतरीन स्टोरी का हिस्सा बनने के लिए’
मूड मीठा कीजिये। It's time to be a part of the tastiest story of the year.#BareillyKiBarfiTrailer https://t.co/72IuuhAJ6D
— Kriti Sanon (@kritisanon) July 19, 2017
अश्विनि अय्यर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में कृति बडे ही बिंदास लुक में नजर आ रही है। फिल्म में वे बिट्टी नामक किरदार निभा रही है जो बरेली में रहती है, ब्रेक डांस करती है और अंग्रेजी फिल्में देखने का शौक रखती है। एक्टर आयुष्मान खुराना जंहा एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक है वही राजकुमार राव एक साडी की दुकान में सेल्समैन का किरदार निभा रहे है जो लेखक भी है। ट्रेलर में सबसे दिलचस्प अंदाज भी राजकुमार राव का ही जो पहले काफी शरीफ और बाद में टपोरी अंदाज में नजर आ रहे है। फिल्म की कहानी में बरेली की स्थानीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म आगामी 18 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
































