मुम्बई। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म बादशाहो का एक और पोस्टर शनिवार को रिलीज कर दिया है। फिल्म के इस पोस्टर में एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का लुक रिवील किया गया है। पोस्टर में ईशा मॉर्डन और दबंग लड़की के अंदाज में नजर आ रही है। अजय देवगन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा है ‘Badass that can kick-ass!
@eshagupta2811 @Baadshaho’
Badass that can kick-ass!@eshagupta2811 @Baadshaho pic.twitter.com/1daZMEAxHN
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 17, 2017
मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, ईशा गुप्ता, इलियाना डिक्रूज भी मुख्य किरदार में नजर आएगें। संभी पांचों किरदारों के लुक रिवील कर दिए गए है। अब तक जारी छ: पोस्टर्स में एक चीज कॉमन रही है, वे है पोस्टर्स पर लिखे हुए कुछ शब्द। पोस्टर्स पर लिखा है 1975 की इमरजेंसी, 96 घंटे, 600 किमी, 1 दख्तरबंद गाडी, लाखों का सोना और 6 बदमाश……। इसी साल 1 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी 1975 की इमरजेंसी से प्रेरित लग रही है।
































