Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट हसीना के किरदार में दिखा श्रद्धा कपूर का बिंदास लुक

हसीना के किरदार में दिखा श्रद्धा कपूर का बिंदास लुक

0
1202
हसीना

फिल्म हसीना पार्कर — द क्वीन आॅफ मुम्बई का टीजर विडियों रिलीज

मुम्बई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म हसीना पार्कर — द क्वीन आॅफ मुम्बई का टीजर विडियों शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। एक मिनिट पांच सैंकड के विडियों को स्विस एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यूट्यूब पर पोस्ट किए जाने के बाद कुछ ही घंटों में टीजर विडियों को साढे 3लाख से अधिक लोगों ने देखा है सात हजार से अधिक व्यूवर्स ने लाइक भी किया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर के जीवन से प्रेरित इस फिल्म के टीजर विडियों में दिखाया गया है कि कैसे लोग हसीना को दाउद इब्राहिम के नाम से पहचाना करते थे।

अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीजर में श्रद्धा कपूर ‘हसीना’ के रोल में बिंदास नजर आ रही है। बता दे कि फिल्म में हसीना का किरदार श्रद्धा कपूर निभा रही है वहीं उनके भाई सिद्धांत कपूर दाउद इब्राहिम के किरदार में नजर आएगें। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार हो रहा है कि रीयल लाइफ के भाई बहन रील लाइफ में भी भाई बहन का किरदार निभा रहे है। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने फिल्म का एक पोस्टर ट्वीटर पर शेयर किया था। इस पोस्टर में बुर्का पहने श्रद्धा का लुक काफी खतरनाक लग रहा था। पोस्टर पर लिखा था 88 केस दर्ज पर कोर्ट में हाजरी सिफ एक बार। बता दे कि जुलाई 2014 में दाउद की बहन हसीना पार्कर की मौत हो गई थी, हसीना पर 88 केस दर्ज थे लेकिन वे सिर्फ एक बार ही कोर्ट गई थी। पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट 18 अगस्त दी गई थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here