रितिक रोशन बॉलीवुड के उन चुनिन्दा स्टार्स में से हैं जिनकी फैन फॉलोइंग तो बोहोत ज्यादा है लेकिन प्रतीक्षित सफलता जैसे उनसे कोसों दूर ही नज़र आती है । लेकिन काबिल अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद से जैसे रितिक की किस्मत चमकने लगी है ।
ऋतिक रोशन के लिए काबिल एक बार फिर से बॉलीवुड में उन्हें दमदार तरीके से खड़ा करने में कामयाब हुई है। मोहनजोदड़ो के बाद जिस तरह उनके स्टारडम पर एक सवालिया निशान खड़ा हो गया था। साल की शुरुआत में काबिल इसका करार जवाब लेकर आयी है । 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर कमाई ने बॉलीवुड में उनके लिए कई रास्ते खोल दिए हैं। एक तरफ जहां वह हिंदी सिनेमा में अपने अगले कदम की प्लानिंग बेहद ध्यान से कर रहे हैं।
वहीं कई फिल्मों की स्क्रिप्ट का चयन करने से पहले अब वह किरदार और कहानी पर अधिक बल दे रहे हैं।इसमें कोई दोराय नहीं है कि आने वाले 2 साल ऋतिक के करियर के लिए प्रमुख माना जा रहा है। इसकी वजह वो दो बड़ी फ़िल्में हैं जिनकी चर्चा लंबे समय से शुरू है । कृष 4 और कबीर खान की आने वाली फ़िल्म ऋतिक के करियर के लिए बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में लेकर आएगी।
Advertisement
































