Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट सुशांत ने अभी से शुरू कर दी है 2018 की तैयारी ।

सुशांत ने अभी से शुरू कर दी है 2018 की तैयारी ।

0
869

फिल्म एमएस धोनी के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने एक ही छलांग में टॉप लिस्ट में जगह बना ली है। बहरहाल, ताजा बात करें तो उनकी अगली फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का नाम है रोमियो अकबर वाल्टर..

हम्म.. थोड़ा अजीब तो है। साथ ही पोस्टर देखने से यह काफी संस्पेंस से भरपूर फिल्म लगती है, वहीं, पोस्टर पर लिखा है- सच्ची घटनाओं पर आधारित। फिल्म का निर्देशन किया है रॉबी ग्रेवाल ने। फिल्म की शूटिंग इस साल शुरु हो जाएगी। और 2018 में सुशांत अपनी नई फिल्म के साथ दर्शकों के सामने हाज़िर होंगे।

खैर, एमएस धोनी की सफलता के बाद सुशांत सिंह राजपूत की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। लिहाजा, पोस्टर रिलीज होते ही यह फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी है। हालांकि फिल्म 2018 में रिलीज होगी.. लेकिन सुशांत के लुक को देखकर फैंस बेसब्र हो रहे हैं.

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here