Advertisement
Home म्यूजिक रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस का पहला गाना रिलीज

रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस का पहला गाना रिलीज

0
1235

मुम्बई। इस साल की बहुचर्चित फिल्म जग्गा जासूस का पहला गाना शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है। रणवीबर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर इस ​फिल्म के पहले गाने का टाइटल है उल्लू का पठ्ठा। गाने के टाइटल से ही अंदाजा लगा सकते है कि गाना कितना फनी होगा। अरिजीत सिंह द्वारा गाए गए इस गाने में जहां रणबीर और कैटरीना बहुत ही फनी डांस करते नजर आ रहे है वहीं थोडा सा एक्शन भी दिखाया गया है। रिलीज के साथ ही फैंस ने गाने को शानदार रिस्पोंस भी दिया है। यूट्यूब पर इस गाने को कुछ ही घंटों में 12 लाख से अधिक व्यूज मिले है। पूर्व में इस गाने की कुछ तस्वीरे मीडिया में शेयर कर जानकारी दी गई थी कि ये गाना शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा।
आपको बता दे कि अनुराग बसु के निर्देशन में बनी यह फिल्म जग्गा जासूस 6 से अधिक बार रिलीज डेट पोस्टपोन के चलते काफी चर्चा में रही थी। खबरों के अनुसार अनुराग को फिल्म का क्लाइमेक्स जच नही रहा था जिसके चलते इसे री शूट करना पडा था। अनुराग पहले इस फिल्म को 7 अप्रैल को रिलीज करना चाहते थे लेकिन रीशूट के चलते अब फिल्म की रिलीज डेट 14 जुलाई तय की गई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here