मुम्बई। बॉलीवुड मेगास्टार श्रीदेवी के फिल्मी दुनिया के 50 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज हो रही उनकी 300वीं फिल्म मॉम की कास्टिंग में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने भी मदद की थी। सूत्रों की माने तो इस फिल्म के लिए अदनान सिद्दीकी के नाम का सुझाव उन्होने ही दिया था। खबरों के अनुसार जाह्नवी ने अदनान की फिल्म ए माइटी हार्ट देखी थी जिसमें अदनान एंजिलिना जॉली और डैन फटरमैन के साथ नजर आए थे। फिल्म में अदनान के काम से जाह्नवी बेहद प्रभावित हुई थी, उन्होने अदनान को स्क्रीन टेस्ट के लिए मनाया और बोनी कपूर ने तुरंत टीम से सम्पर्क किया और डील कर ली। बता दे कि अदनान सिद्दीकी मॉम फिल्म में श्रीदेवी के पति की भूमिका निभाते नजर आएगें।
रबी उदयवार के निर्देशन में बनी फिल्म मॉम इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से है। फिल्म का संगीत जाने माने संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है। फिल्म में श्रीदेवी और अदनान सिद्दीकी के साथ नावजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें।
जी स्टूडिया और बोनी कपूर प्रेजेन्ट्स और अ मैड फिल्म और थर्ड आई प्रोडक्शन्स की फिल्म मॉम इसी साल 7 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी। साउथ में सुपरस्टार श्रीदेवी की फैनफॉलोविंग देखते हुए फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म को दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी डब करने का फैसला किया है। इस के चलते फिल्म हिन्दी के अलावा तमिल,तेलुगु और मलायलम में भी डब की जाएगी। फिल्मो के सूत्रों के अनुसार खबर है कि इन चारों ही भाषाओं में श्रीदेवी खुद अपनी आवाज में डब करेगीं।

































