Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट भारत में प्रियंका चोपडा नही ये होस्ट करेगी बेवॉच की स्क्रीनिंग

भारत में प्रियंका चोपडा नही ये होस्ट करेगी बेवॉच की स्क्रीनिंग

0
973
बेवॉच
BAYWATCH

मुम्बई। फिल्म बेवॉच से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही प्रियंका चोपडा भारत में फिल्म रिलीज से पहले अपने खास दोस्तों के लिए फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग करने के मूड में है, लेकिन वे खुद उस स्क्रीनिंग का हिस्सा नही बन पाएगी। प्रियंका की अनुपस्थिति में उनकी मॉं मधु चोपडा उनके दोस्तों के लिए फिल्म ​स्क्रीनिंग होस्ट करेंगी।

मधु चोपड़ा

सूत्रों की अगर माने तो स्क्रीनिंग के लिए मेहमानों की सूचि तैयार की जा चुकि है साथ ही बाकि की तैयारियां भी कर ​ली गई है। मेहमानों की लिस्ट में संजय लीला भंसाली, परिणीति चोपडा, रणवीर सिंह सहित अनेक बडे कलाकारों के नाम शामिल है। खबर के अनुसार हॉलीवुड कमिटमेंट्स के चलते प्रियका फिल्म बेवॉच के प्रमोशन में व्यस्त है साथ ही क्वांटिको सीजन 3 की तैयारिया भी जोरों पर है। जिसके चलते प्रियंका खुद इस स्क्रीनिंग का हिस्सा नही बन पाएगी और उनकी मां मधु चोपडा फिल्म की स्क्रीनिंग इंडस्ट्री के उनके दोस्तों के लिए होस्ट करेगी।

आगामी 2 जून को भारत में रिलीज होने वाली इस फिल्म में प्रियंका निगेटिव किरदार में दिखेंगी। विक्टोरिया बीच पर एक नया क्लब खोलती हैं और वहां ड्रग्स का धंधा और गैर-कानूनी काम करने लगती है। बेवॉच टीम विक्टोरिया की सच्चाई सामने लाने की कोशिश में है।इस फिल्म में प्रियंका के अलावा ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन, अलेक्जेंड्रा डेडैरियो, जॉन बेस मुख्य भूमिका में हैं और पामेला एंडरसन और डेविड हेसलहाफ गेस्ट रोल में नज़र आएंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here