Advertisement
Home सिनेमा फिल्म फैक्ट्स सिल्वर स्क्रीन पर दम दिखाएगी देओल परिवार की तीसरी पीढी

सिल्वर स्क्रीन पर दम दिखाएगी देओल परिवार की तीसरी पीढी

0
1413
करण
सनी देओल ओर करण।

सनी देओल के बेटे करण करेगें बॉलीवुड में एंट्री

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने को तैयार है। जी हां! खबरों के अनुसार करण जल्द ही अपने पिता सनी देओल के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से इन्डस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे है। सनी ने खुद अपने बेटे को इन्डस्ट्री में लॉन्च किया है और फिल्म के निर्देशन का काम भी वे खुद ही संभाल रहे है।
फिल्म की शूटिंग मनाली में शुरू हो चु​की है और सनी देओल इसकी तैयारियों को लेकर कइ्र दिनों से काफी व्यस्त है। करण के साथ फिल्म के पहले दिन की शूटिंग की तस्वीरें ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए सनी देओल ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। ‘पल पल दिल के पास की शूटिंग शुरू हो चुकी है। करण का शूट पर पहला दिन। मेरा बेटा अब बडा हो गया है।’

अपनी ​पहली फिल्म को लेकर उत्साहित करण का कहना है कि अपने फिल्मी करियर को लेकर वे काफी गंभीर है, उन्हे विश्वास है की वे अपने परिवार को गौरवान्वित करेगें। आपको बता दे कि करण फिल्मी दुनियां में देओल परिवार की तीसरी पीढी है। उनके दादा धर्मेंन्द्र और पिता सनी देओल ने भी इन्डस्ट्री में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है। फिल्म का टाईटल करण के दादा धर्मेन्द्र के एक मशहूर गाने’पल पल दिल के पास’ से प्रेरित है। सनी देओल के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक प्रेम कहानी है। बता दे कि करण को लॉन्च करने में सनी देओल का साथ जी स्टूडियोंज ने दिया है, दोनों ने ‘गदर एक प्रेम कथा’ की सफलता के बाद हाथ मिलाए थे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here