Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट काम्या पंजाबी सामने लाएँगी प्रत्युशा बनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म ।

काम्या पंजाबी सामने लाएँगी प्रत्युशा बनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म ।

0
1123
बालिका वधु एक्ट्रेस प्रत्युषा बैनर्जी के सुसाइड को एक अप्रैल को पूरा एक साल हो जाएगा। आने वाली एक अप्रैल के दिन प्रत्यूषा की अच्छी दोस्त काम्या पंजाबी उस शॉर्ट फिल्म को रिलीज़ करेंगी जो प्रत्यूषा ने आत्महत्या करने से पहले शूट की थी। ये शॉर्ट फिल्म प्रत्युषा की आखिरी शॉर्ट फिल्म है।
इस शॉर्ट फिल्म का नाम है ‘हम कुछ कह ना सके’। आपको बता दें ये शॉर्ट फिल्म सुसाइड से करीब डेढ़ महीने पहले प्रत्युषा बैनर्जी ने शूट किया था। इस फिल्म में प्रत्युषा लीड रोल में हैं और इसमें उनकी असली जिंदगी की झलक भी आपको देखने को मिलेगी। ये फिल्म दिल टूटने और डिप्रेशन को लेकर बनाई गई है।
आपको बता दें कि प्रत्युषा ने पिछले साल एक अप्रैल को अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।  केस में सबसे ज्यादा जो आरोप लगे हैं वो हैं प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज। राहुल पर प्रत्युषा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं।
प्रत्युषा की मौत के बाद ये कनफर्म हो गया था कि कि प्रत्युषा बनर्जी प्रेग्नेंट थीं। मुंबई के जेजे हॉस्पिटल ने यह कंफर्म किया।  प्रत्यूषा अपने ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह के साथ लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थीं। दोनों उसी फ्लैट में एक साथ रहते थे, जहां प्रत्युषा की लाश पंखे से लटकी हुई मिली थी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here