मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म सिमरन का दूसरा सॉन्ग ‘पिंजरा तोड़ के’ शुक्रवार को रीलीज कर दिया गया है। जंहा पहला सॉन्ग एक डांस नम्बर था वहीं दूसरा सॉन्ग इमोशनल ट्रेक है। यह सॉन्ग फिल्म में सिमरन के किरदार को बयां कर रहा है। फिल्म में कंगना सिमरन नामक बिंदास और बेबाक नजर आ रही है गाने में दिखाया गया है कि सिमरन को जुआ खेलने और चोरी करने की बुरी लत है। गाने में कंगना अपनी आजादी का जश्न मनाती दिखाई दे रही है।
टी सीरीज के आॅफिशियल यू ट्यूब चैनल पर रीलीज किए गए इस सॉन्ग को कम्पोज सचिन—जिगर ने किया है जबकि अपनी मधुर आवाज से सजाया है सुनिधि चौहान ने। गाने के लिरीक प्रिया सराइया ने दिए है।
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कहानी एक पंजाबी लडकी संदीप कौर के जीवन से प्रेरित है फिलहाल बैंक से चोरी करने के आरोप में अमेरिका की जेल में बंद है। बता दे कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर को क्रिटिक्स की काफी तारीफे मिली है। फिल्म आगामी 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रीलीज की जाएगी।
सारा की फिल्म केदारनाथ का मोशन पोस्टर रिलीज































