मुम्बई। 28 जुलाई को इतिहास के पन्ने खोलेगी इंदु सरकार। जी हां, जानेमाने फिल्ममेकर मधुर भंडारकर की अपकमिंग फिल्म इंदु सरकार का पहला पोस्टर सोमवार को जारी कर दिया गया है। मधुर ने खुद अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर फिल्म के पोस्टर को पब्लिक किया है। पोस्टर के साथ मधुर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ‘दुनियां बदलने के लिए एक महिला ही काफी है, 28 जुलाई को इतिहास के पन्ने खोलेगी इंदु सरकार।’
It takes ONE Woman to change the world, #InduSarkar unfolding History on 28July
@IamKirtiKulhari @AnupamPkher @tota_rc @NeilNMukesh pic.twitter.com/G2bJl16L2J— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) June 5, 2017
मधुर द्वारा जारी किए गए फिल्म इंदु सरकार के इस पोस्टर में संसद का फोटो नजर आ रहा है उसके आगे पुलिस की जीप और कुछ पुलिसकर्मी नजर आ रहे है। उसके ठीक उपर एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हरी काफी सीरियस अंदाज में खडी नजर आ रही है। कीर्ति के पीछे अनुपम खैर भी दिखाई दे रहे है।
आपको बता दे कि इस फिल्म की कहानी 1975 में इंदिरा गांधी के राज में पूरे देश में लागु की गई इमर्जेन्सी के उन 21 महीनों से प्रेरित है। फिल्म में कीर्ति कुल्हरी के साथ तोता रॉय चौधरी नील नितिन मुकेश और अनुपम खैर भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। फिल्म का संगीत अनु मलिक और बप्पी लहरी पहली बार साथ मिलकर दे रहे है। मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

































