Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट एक्स पीएम मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आएगें अनुपम खेर

एक्स पीएम मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आएगें अनुपम खेर

0
1006
अनुपम खेर

मुम्बई। राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी समर्थके के रूप में पहचान रखने वाले बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर आजकल पूर्व कांग्रेसी पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को फोलो कर रहे है। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। सूत्रों से प्राप्त खबरों के अनुसार अनुपम खैर जल्द ही संयज बारू की किताब ‘दएक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर : द मेकिंग एंड अनमेकिंग आॅफ मनमोहन सिंह’ पर आधारित फिल्म में डॉ. मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आने वाले है। खबरों की माने तो अनुपम खैर को मनमोहन सिंह के किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया है जबकि बाकि की कास्ट का काम आखिरी चरण में है।
निर्देशक विजय रत्नाकर गुट्टे के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म अगले साल दिसंबर में  सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। बता दे कि रत्नाकर गुट्टे इस फिल्म से निर्देशन की अपनी नई पारी की शुरूआत करने वाले है। फिल्म के स्क्रीनप्ले कि जिम्मेदारी हंसल मेहता को दी गई है। स्क्रीन प्ले पूरा होने के बाद ही बाकि की कास्टिंग भी तय की जाएगी। निर्माता सुनील बोहरा के अनुसार यह फिल्म रिचर्ड एननबोरोग की एकेडमी अवॉर्ड विनर फिल्म ‘गांधी’ से भी बड़ी पॉलिटिकल ड्रामा होगी। उनका कहना है कि फिल्म पर रिसर्च का काम लगभग पूरा कर लिया गया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here