मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय 93.5 रेड एफएम के एक इवेन्ट के दौरान दक्षिण मुम्बई की व्यस्त सडको पर पानी की बोतलें बांटते नजर आए। भीषण गर्मी से बचाव के लिए रेड एफएम ने ‘चार बोतल रोज का’ नामक नई पहल कि है जिसके माध्यम से रेड एफएम के जॉकी अपने श्रोताओं को ठंडे पानी की चार अतिरिक्त बोतले साथ ले जाने और उन्हे भीषण गर्मी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को देने का आग्रह कर रहे है। वहीं बॉलीवुड एक्टर्स ने भी रेड एफएम के इस इवेन्ट का हिस्सा बनते हुए जरूरतमंद लोगों को बोतलें बांटी है। गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रॉक्स से बचाव के लिए डॉक्टर्स भी दिन में बार बार पानी पीने की सलाह देते है जिससे प्रेरित होकर एफएम ने ये नई पहल की है।
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने वरली के विभिन्न स्थानों पर जाकर गर्मी से जूझ रहे लोगों को पानी की बोतले वितरित की। खासकर वर्ली नाका पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ठंडे पानी की बोतलें दी। इवेंट का हिस्सा बनने से उत्साहित रितेश का कहना है कि एक मुम्बईवाला होने के नाते मैं देखता हॅू कि यातायात पुलिस के जवान भीषण गर्मी के दौरान भी पूरे दिन धूप में खडे रहकर शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए प्रयास करते है। उन्होने कहा कि इन्हे पानी की बोटल देना उनकी कडी मेहनत के लिए धन्यवाद करने का एक छोटा सा तरीका है।
एक्टर विवेक ओबेरॉय भी वर्ली मेट्रा निमार्ण स्थल पर कार्यरत श्रमिकों को बोतल बांटते नजर आए। इस अभियान को बेहद पसंद करने वाले विवे का कहना है कि ‘मैं पूरी तरह इस अभियान के साथ खडा हॅू और हर मुम्बईकर से इस अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह करता हॅू।’ उन्हाने मुम्बई के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने साथ ठंडे पानी की चार बोतले साथ रखे और इन्हे उन लोगों तक पंहुचाए जिन्हे इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है।


































