Advertisement
Home सिनेमा फिल्म फैक्ट्स त्रिभाषी होगी माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’

त्रिभाषी होगी माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’

0
1402
माजिद मजीदी

मुम्बई। फेमस इरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी अपनी पहली भारतीय फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ को लेकर पिछले काफी समय से खबरों में बने हुए है। इस फिल्म से जुडी खबरों के अनुसार माजिद मजीदी की यह फिल्म त्रिभाषीय होगी क्योंकि रिक्वायरमेंट के हिसाब से फिल्म में हिन्दी सहित तमिल और अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया गया है।ऐसा नही है कि फिल्म को तीनों भाषाओं में अलग—अलग भाषाओं के डब किया है बल्कि फिल्म को इस तरह शूट किया गया है कि ये तीनों ही भाषाएं फिल्म की कहानी में घुली—मिली नजर आएगी।
माजिद मजीदीसमाचार की पुष्टि करते हुए जी स्टूडियोंज और आईकेन्डी फिल्म की तरफ से प्रवक्ता ने कहा कि फिल्मों की वा​स्तविक शैली के लिए दुनिया भर में मशहूर मजीदी पात्रों की प्रामाणिक्ता बनाए रखने पर जोर देते है, इसलिए फिल्म में भी तीनों भाषाओं को विशेष प्रकार से शामिल किया गया है वहीं विशिष्ट राज्यों और कस्बों के कलाकारों को भी शामिल किया गया है। मजीदी चाहते थे के वे कलाकार अपने स्वाभाविक रूप और भाषा में ही बोलते नजर आए।
आपको बता दे कि जंहा ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ के साथ आॅस्कर के लिए नोमिनेट हो चुके माजिद मजीदी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे है वहीं माजिद की इसी फिल्म के साथ बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर भी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे है। ईशान के अपोजिट मालविका मोहनन भी मुख्य किरदार में नजर आएगें।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here