Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट ” चीन” में ‘दंगल’ को तैयार है ​’आमिर खान’

” चीन” में ‘दंगल’ को तैयार है ​’आमिर खान’

0
966

मुम्बई। फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान अपनी फिल्म ‘दंगल’ के लिए चीन जाने की तैयारी में है। वे रविवार से शुरू हो रहे बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी हिट फिल्म ‘दंगल’ के चीनी प्रीमियर में भाग लेगें।
बता दे कि फिल्म ‘पीके’ की सफलता के बाद आमिर चीन में बॉलीवुड का लोकप्रिय चेहरा हैं। उनकी यह फिल्म चीन में 4,000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने वहां रिकॉर्ड 100 करोड़ रुपये से अधिक कमाए थे।

‘दंगल’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 385 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इसके चीन में भी सफल कमाई की उम्मीद है। नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर आधारित एक प्रेरणादायक कहानी है, जो अपनी बेटियों गीता फोगाट और बबीता फोगाट को पहलवानी सिखाते हैं। फिल्म चीन में 21 अप्रैल को रिलीज होगी। बीजिंग के बाद आमिर शंघाई और चेंगदू भी जाएंगे।

इसके बाद आमिर ने दंगल के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स को बेच दिए जिससे उन्हें 20 करोड़ की आमदनी हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 700 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अब चीन में फिल्म की रिलीज के बाद उम्मीद की जा रही है कि दंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1000 करोड़ पार कर जाए।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here