Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट हंसल मेहता की ‘वेब सीरीज’ के लिए आधे गंजे नजर आएगें राजकुमार...

हंसल मेहता की ‘वेब सीरीज’ के लिए आधे गंजे नजर आएगें राजकुमार राव

0
1681

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘ट्रैप्ड’ में अपने दमदार किरदार के लिए वाहवाही बटोरने के बाद एक बार फिर फिल्ममेकर हंसल मेहता के साथ काम करने जा रहे है, जिसमें वे आधे गंजे नजर आएगें।
बता दे कि मेहता ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित अपनी आगामी वेब सीरीज में नेताजी का किरदार निभाने के लिए राजकुमार को चुना है। इसे लेकर राजकुमार बेहद अभिनेता उत्साहित हैं। इस सीरीज का टेलिकास्ट एकता कपूर के प्रॉडक्शन हाउस द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए मोबाइल ऐप पर किया जाएगा।
राजकुमार ने इस बारे में कहा, ‘जब हम 10 मई से इस सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगे, तो लोग मुझे आधा गंजा देखेंगे। मैं विग पहनने में यकीन नहीं करता, इसलिए आधा गंजा होने की योजना बना रहा हूं। मैं सुभाष चंद्र बोस जैसा दिखने की कोशिश करूंगा।’ हालांकि इस वेब सीरीज का नाम अभी तक तय नहीं हुआ है। राजकुमार ने बताया कि ‘हम कोलकाता में शूटिंग करेंगे। इसके अलावा हम यूरोप और कई अन्य स्थानों पर भी जाएंगे। अभिनेता के रूप में अपने व्यक्तित्व के साथ प्रयोग करना मेरा काम है।’

राजकुमार का कहना है कि वह न केवल इस नए माध्यम को लेकर काफी उत्साहित हैं, बल्कि ऐसा किरदार भी निभाने जा रहे हैं, जो उन्होंने पहले कभी निभाया और जिसके बारे में उन्होंने पहले कभी सोचा भी नहीं था। उन्होंने कहा, ‘हम कलाकारों के लिए फिल्म की कहानी और चरित्र मायने रखते हैं, माध्यम ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होता।’ ऐप की लॉन्चिंग के मौके पर राजकुमार ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, ‘मैंने एकता कपूर के साथ अपनी पहली फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ की थी। अब उनके साथ इस नए शो को करना घर वापसी जैसा है।’ राजकुमार ‘सिटी लाइट्स’, ‘शाहिद’, ‘अलीगढ़’ जैसी चर्चित फिल्मों में हंसल मेहता के साथ काम कर चुके हैं। वह मेहता की आगामी फिल्म ‘ओमेर्टा’ में भी लीड किरदार में नजर आएंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here