पटना। स्वर्ग देखना कौन नही चाहता। 90 के दशक में बॉक्स आॅफिस पर तहलका मचा चुकि बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना और गोविन्दा स्टारर फिल्म स्वर्ग आप देख ही चुके होगें, अब भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने निर्देशक आपके लिए भोजपुरी फिल्म स्वर्ग लेकर आ रहे है। फिल्म बनकर तैयार है बस अब देखना यह है कि क्या बॉलीवुड की स्वर्ग की तरह ये भोजपुरी स्वर्ग बॉक्स आॅफिस पर क्या कमाल दिखाती है। जल्द ही इस भोजपुरी फिल्म स्वर्ग को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रिलीज डेट की घोषणा भी जल्द ही कि जाएगी।
राम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू और आदित्य मोहन एक साथ बडे पर्दे पर अभिनय करते नजर आएगें। फिल्म के बारे में बताते हुए निर्देशक शाद कुमार ने बताया कि भोजपुरी में बनी इस फिल्म का कॉनसेप्ट एकदम डिफरेंट है जो हर दर्शक को पंसद आएगी। 1990 में रिलीज हुई राजेश खन्ना और गोविंदा स्टारर बॉलीवुड फिल्म स्वर्ग से इस फिल्म की कहानी एकदम डिफरेंट है। यह फिल्म एक अलग तरह के पारिवारिक ड्रामा से भरपूर भेजपुरी फिल्म है। उन्होने कहा कि इस फिल्म का निर्माण इस तरह किया गया है कि परिवार के सभी लोग एक साथ बैैठकर फिल्म देख सकते है।
निर्माता राम अवध भी. प्रजापति की इस फिल्म की कहानी लालजी यादव ने लिखी है, कला नाजिर खान, कोरियोग्राफ कानू मुखर्जी ने किया है जबकि स्टंट्स हीरा यादव और सम्पादन धरम सोनी का है। फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के साथ आदित्य मोहन, प्रिया शर्मा, निशा दुबे, निधि झा, देव सिंह, अभिलाषा, संजय पाण्डेय, गोपाल राय, प्रेम दुबे, अनूप अरोडा, जसवंत कुमार, किरण यादव, सीमा सिंह, पल्लवी और रितु भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें।
आपको बता दे कि निर्देशक साद कुमार ने अब तक त्रिनेत्र, एक लैला तीन छैला, भईल तोहरा से प्यार, तुमको प्यार की कसम, माटी की सौगंण, दिल जलाओं ना, इंग्लैंड दे नजारे आदि फिल्मों का निर्देशन किया है।
अब देखिए, शाद कुमार का भोजपुरी स्वर्ग
Advertisement



































