मुम्बई। सुनील ग्रोवर से हुए झगडे के बाद से ही कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो की रेटिंग्स लगातार गिरती जा रही थी लेकिन इस हफ्ते कपिल का शो फिर से ट्रेक पर लौटता नजर आ रहा है। जी हां! झगडे की खबरों के बाद पहली बार ही द कपिल शो की रेटिंग्स में बढोतरी देखी गई है। 0.7 मिलियन इम्प्रेशन की बढोतरी के चलते शो की रेटिंग्स में सुधार होनेा कपिल शर्मा के लिए राहत की खबर तो है ही। इस हफ्ते टीआरपी में कपिल के शो को 4.1 मिलियन इम्प्रेशन मिले जो पिछले हफ्ते से 0.7 मिलियन ज्यादा हैं। जानकारी के अनुसार द कपिल शर्मा शो को झगडे से पहले 6 मिलियन से ज्यादा इम्प्रेशन मिला करते थे जो पिछले हफ्ते तक 3.4 मिलियन तक पंहुच गए थे।
इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का प्रमोशन करने पंहुचे थे। इसी शो की टीआरपी में बढोतरी देखी गई है। चेतन भगत के नॉवेल पर आधारित फिल्म के सितारों ने कपिल शर्मा के शो पर दर्शको का खूब मनोरंजन किया।
आपको बता दे कि गत 16 मार्च को कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच में आस्ट्रेलिया से लौटते समय झगडा हो गया था। नशे की हालत में कपिल द्वारा सुनील पर जूता फैंक कर मारने की चर्चाएं भी गर्म रही थी जिसके चलते सुनील ने कपिल के शो से किनारा कर लिया था। इतना ही नही सुनील के साथ—साथ अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने भी शो से दूरी बना ली थी जिसके चलते शो की टीआरपी अपने न्यूनतम स्तर पर पंहुच गई थी।
फिर बढने लगी कपिल के शो की टीआरपी, पिछले हफ्ते की रेटिंग्स में 0.7 की बढोतरी
Advertisement



































