मुम्बई। संजय लीला भंसाली की अपकमिंग मैगा फिल्म पद्मावती का हाल ही में रिलीज किया गया घूमर सॉन्ग इंटरनेट पर वायरल हो गया है एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गए इस गीत को इंटरनेट पर फैंस का खासा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। टीसीरीजि के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए इस सॉन्ग को रिलीज के बाद अब तक करीब सवा 2 करोड़ से अधिक व्यूज मिले है जबकि लाखों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। दीपिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर ट्वीट कर अपने को—स्टार्स और फैंस का आभार व्यक्त किया है।
20 Million views & counting!Thank You for the love!🙏 #Ghoomar #Padmavati #SLB @ranveersingh @shahidkapoor pic.twitter.com/9QnhnLuO0o
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) October 28, 2017
बॉलीवुड में भव्य सेट और बैकग्राउंड के लिए मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इस सॉन्ग में भी अपने सिग्नेचर स्टाइल को शामिल किया है। गाने के लिरिक्स शानदार है जो कर्णप्रिय है। हालांकि सॉन्ग को पूरी तरह ट्रेडिशनल ना रखते हुए बॉलीवुेड तडके के साथ पेश किया गया है जिसे लेकर सॉन्ग को आलोचना भी झेलनी पड रही है लेकिन इस सबके बीच निर्देशक इस सॉन्ग में दीपिका की डासिंग परफॉर्मेंस से काफी खुश नजर आ रहे है। खबरों की अगर मानें तो अपनी खुशी का इजहार उन्होने दीपिका को परफॉर्मेंस के दौरान पहनी गई ड्रेस बतौर गिफ्ट देकर कर भी दिया है। फिल्म में दीपिका के साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभा रहे है।
































