मुम्बई। पिछले दिनों एक मार्शल आर्ट्स से जुडे इवेन्ट में परिणीति चोपड़ा ने अपने बचपन की एक कहानी सुनाकर वंहा उपस्थित छात्राओं को मोटीवेट किया था। परिणीति की इस कहानी को झूठ बताते हुए परिणीति के क्लासमेट्स ने परिणीति की क्लास लगा दी। जंहा उनके क्लासमेट्स उनकी इस कहानी को झूठा करार दे रहे है वहीं परिणीति ने भी ट्वीटर पर अपना स्टेटमेंट देकर अपनी सफाई में कहा है कि उनकी बातों को गलत तरीके से समझा जा रहा है।
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही परिणीति बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ मार्शल आर्ट्स से जुडे एक इवेन्ट में शामिल हुई थी। इस इवेन्ट में परिणीति ने अपने स्कूल टाईम से जुडी बाते शेयर करते हुए कहा था कि की जब वे अंबाला के एक स्कूल में पढती थी तो उनके पास कार नही थी और वे साइकिल से स्कूल जाती थी, तब लडके अक्सर उनका पीछा किया करते थे और उनके साथ छेडखानी भी किया करते थे। परिणीति के इस स्टेटमेंट के बाद खुद को परिणीति का क्लासमेट बताने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर परिणीति की जमकर क्लास ले ली। उन्होने परिणीति की कहानी को मनगढंत बताने हुए लिखा कि एक अच्छे बैकग्राउंड से होने के बावजूद आप कैमरे के सामने सफेद झूठ कैसे बोल सकती हो।
इसके जवाब में परिणीति ने ट्वीटर पर स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि ‘मेरी बातों का गलत अर्थ लगाया जा रहा है। मैं और मेरा भाई जब अंबाला के स्कूल में पढते थे तब तक हमारे पास कार का एक्सेस नही था इसीलिए मुुझे साइकिल से स्कूल जाना पडता था। हां मेरे पापा के पास कार थी जिसे वे आॅफिस वर्क के लिए इस्तेमाल किया करते थे ना कि वह कार हमें स्कूल जाने के लिए मिलती थी। आज मुझे समझ आया कि वो ऐसा इसलिए करते थे कि हम इंडीपेंडेंट बन सके। उस समय मैं बच्ची थी और मुझे साइकिल से स्कूल जाना अच्छा नही लगता था। परिणीति ने अपने स्टेटमेंट में बिल्कुल क्लियर किया है कि वो जो कहना चाह रही थी उसके गलत अर्थ लगाया गया है।
My statement 🙏🙂 pic.twitter.com/U3mwLUJ0So
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) May 30, 2017
































