मुम्बई। आखिर यह तय हो गया है कि बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग—3 को प्रभुदेवा ही डायरेक्ट करेगें। जी हां, अपने एक बयान में एक्टर और डायरेक्टर प्रभुदेवा ने खुद कन्फर्म किया है कि वे सलमान खान के लिए दबंग—3 को डायरेक्ट करेगें।एक अख बार को दिए अपने एक बयान में प्रभुदेवा ने कहा कि वे सलमान खान के लिए कोई भी फिल्म करने को तैयार है, कोई भी उन्हे ना नही कह सकता है।
खबरों के अनुसार पहले इस फिल्म के लिए अरबाज खान का नाम सुर्खीयों में था लेकिन उनके इन्कार के बाद से ही अटकले लगाई जा रही थी कि इसे प्रभुदेवा निर्देशित कर सकते है। प्रभुदेवा के बयान के बाद अब इसे लगभग तय ही माना जा रहा हैं। वैसे भी प्रभुदेवा सलमान खान के लिए लकी रहे है। दबंग और दबंग—2 ने सलमान के करियर को नई उचाईयां दी है हालांकि 2009 में जब सलमान का कॅरियर ग्राफ नीचे की ओर जा रहा था तो प्रभुदेवा की वॉन्टेड उनके करियर के लिए टर्निग प्वाइंट साबित हुई थी। जानकारों के अनुसार शायद इसीलिए ट्यूबलाइट की असफलता के बाद एक बार फिर सलमान ने प्रभुदेवा का हाथ थाम लिया है।
आपको बता दे कि हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाई। फिल्म ने उम्मीद के विपरीत बहुत कम बिजनस किया है। खबरों की अगर माने तो सलामान खान ने डिस्ट्रिब्यूटर्स को होने वाले नुकसान की भरपाई करने का फैसला कर लिया है। सलमान डिस्ट्रिब्यूटर्स को करीब 55 लाख तक चुका सकते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और उनके पिता सलीम खान डिस्ट्रिब्यूटर्स से मुलाकात कर नुकसान पर चर्चा करेगें।
दबंग—3 को डायरेक्ट करेगें प्रभुदेवा
Advertisement
































