Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट इंदु सरकार का विरोध : निर्देशक के मुंह पर कालिख पोतने वाले...

इंदु सरकार का विरोध : निर्देशक के मुंह पर कालिख पोतने वाले को इनाम

0
1375
इंदु सरकार

मुम्बई। मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदु सरकार’ को लेकर एक नया विवाद हो गया है। यूपी कांग्रेस के नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तरह तरह के पोस्टर्स शेयर करते हुए फिल्म का विरोध शुरू कर दिया है। इलाहबाद कांग्रेस के एक नेता हसीब अहमद ने तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर के चेहरे पर कालिख पोतने के एवज में एक लाख रूपये तक के इनाम की घोषणा तक कर दी है। हसीब ने अपने ट्वीटर अकाउंट से इस विवादित पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि — ‘इन्दू सरकार के निर्देशक @imbhandarkar के मुहं पर कालिख पोत कर आओ , 1लाख रु नगद पाओ’

इस पोस्टर के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी ट्वीट के माध्यम से जवाब देते हुए इस प्रकार की घटना को आजादी पर लगाम लगाना करार दिया है।

मीडिया रिपोट्रर्स की अगर माने तो फिल्म की रिलीज पर भी संकट के बादल मंडराते दिख रहे है। कांग्रेसी नेताओं ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग को लेकर सडको पर प्रदर्शन करने की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि 1975 की इमरजेंसी से प्रेरित फिल्म इंदु सरकार के माध्यम से मेकर्स ने कांग्रेस के तात्कालिक नेताओं की छवि धूमिल करने की साजिश की है। उनका मानना है कि फिल्म का निर्माण उनके विरोधियों को खुश करने के लिए किया गया है।
आपको बता दे कि मुम्बई रीजनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय निरूपम ने भी मंगलवार को सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को पत्र लिखकर रिलीज से पूर्व फिल्म देखने की इच्छा जताई थी।
28 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म इंदु सरकार में नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुल्हरी मुख्य किरदार निभा रहे है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here