युवाओं की प्रेरणस्रोत बनेगी लोम की फिल्म ये है इंडिया – जनरल वी.के.सिंह
नई दिल्ली। इंडो—आॅस्ट्रेलियन डायरेक्टर लोम हर्ष की फिल्म ‘ये है इंडिया’ का ट्रेलर बुधवार को नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में आयोजित एक समारोह में लॉन्च कर दिया गया है। विदेश राज्य मंत्री जरनल वी.के.सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, निर्देशक लोम हर्ष सहित फिल्म की समस्त स्टार कास्ट मौजूद थी।
विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के.सिंह ने ट्रेलर लॉन्च करते हुए कहा की यह फिल्म देश के युवाओं के लिए प्रेरणस्रोत बनेगी। उन्होने कहा कि फिल्म के अंदर देशभक्ति के गाने तो नही है लेकिन फिल्म में देशभक्ति साफतौर पर दिखाई दे रही है। जिस दिन हमारा यूथ समझ जाएगा उस दिन हमारा इंडिया बदल जाएगा।
ट्रेलर के अनुसार लोम हर्ष के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी यूके में रहने वाले एक एनआरआई युवा के इर्द गिर्द घूमती नजर आती है। जो विदेश में इंडिया के बारे में सुनी हुई भ्रांतियों के विपरीत एक पॉजिटिव छवी दिखाने के लिए प्रयास करता है और देश के युवा को देश के लिए कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करता है और अंत में अपनी इस मुहिम में सफल होता है। आपको बता दे कि संदीप चौधरी द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म की कहानी भी डायरेक्टर लोम हर्ष ने ही लिखी है।
डीएलबी फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले बनी इस फिल्म ये है इंडिया में गेवी चहल, डियाना उप्पल, मोहन अगाशे, मोहन जोशी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। फिल्म आगामी 4 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
































