मुम्बई। सोशल मीडिया में जारी किए गए एक फोटो को देखकर हर कोई हैरान है जिसमें क्रिकेट के सुपर स्टार सचिन तेन्दुलकर के हाथ में माईक और सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम के हाथ में क्रिकेट बैट दिखाई दे रहा है। ट्वीटर पर इस फोटो को किसी अकाउंट के द्वारा ट्वीट किया तो सचिन ने इसे रीट्वीट कर इस मिस्ट्री को और भी बड़ा दिया है। फोटो से साफ लग रहा है कि सचिन और सोनू की जोड़ी एक नये गाने के साथ आ रही है। सचिन के हाथ में माइक से कयास लगाए जा रहे है कि वह भी सिंगिग के क्षेत्र में डेब्यू करने जा रहे हैं क्योंकि पिछले दिनों ही सचिन ने मशहूर तबलावादक जाकिर हुसैन के साथ एक कार्यक्रम में तबला भी बजाया था जिसके ठीक पहले सचिन ने एक ऐसी ही तस्वीर जारी की थी जिसमें सचिन के हाथ में तबला था और जाकिर के हाथ में क्रिकेट बैट।
https://twitter.com/NoyonSENSE/status/846976020842500097?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Faajtak.intoday.in%2Fsports%2Fstory%2Fsachin-tendulkar-sonu-nigam-mic-song-twitter-1-920545.html
. @sonunigam ????? https://t.co/dYAQii21ZA
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 29, 2017
https://twitter.com/sonunigam/status/846995631411527680?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fhindi.firstpost.com%2Fentertainment%2Fsachin-tendulkar-sonu-nigam-picture-goes-viral-hints-at-mystery-project-pk-20985.html































