सलमान खान पिछले पांच दिन से लगातार फिल्म के अलग—अलग पोस्टर जारी कर बढा रहे है फैंस की उत्सुक्ता, दो दिन बाद होगा TEASER रिलीज।
मुम्बई। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान ने मंगलवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ट्यूबलाइट के TEASER से पूर्व फिल्म का एक नया पोस्टर ट्वीट कर फैंस के लिए शेयर किया है।सलमान द्वारा जारी पोस्टर में सलमान के साथ उनके को—एक्टर सोहेल खान बस की छत पर बैठे दिखाई दे रहे है। साथ में चाइल्ड आर्टिस्ट माटिन भी एक अन्य कलाकार के साथ दिखाई दे रहे है। ट्वीट में जारी किए गए पोस्टर के साथ सलमान ने लिखा है कि ‘दो भाई आ रहे है, बस दो दिन में’।
Do bhai aa rahe hain… BUS do din mein! #2DaysForTubelightTeaser @TubelightKiEid @amarbutala @kabirkhankk @SKFilmsOfficial pic.twitter.com/xMFjyHhWF0
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 2, 2017
पिछले पांच दिनों से सलमान रोजाना अपने फैंस के लिए फिल्म ट्यूबलाइट का एक नया पोस्टर ट्वीटर पर जारी कर रहे है। हर एक पोस्टर में सलमान, सोहेल, चाइल्ड आर्टिस्ट माटिन के लुक भी जारी किए गए है लेकिन फिल्म की हिरोइन जु जु का लुक अभी तक सामने नही आया है। फिल्म मेंं उनका लुक कैसा होगा यह अभी सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि खबरों की अगर माने तो शायद बुधवार को सलमान कोई नया पोस्टर जारी कर जु जु के लुक को भी पब्लिक कर सकते है। बता दे कि कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म ट्यूबलाइट का टीजर आगामी 4 मई को फिल्म रिलीज होगा। फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक कबीर खान कर रहे है। कबीर और सलमान ने इससे पूर्व ‘एक था टाईगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी सफल फिल्मों में भी साथ काम किया है।
आपको बता दे कि सलमान खान इस फिल्म में एक फौजी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। पिछले महीने ही इस फिल्म का 14 सेकंड का एक TEASER भी जारी किया गया था। जिसके बैकग्राउंड में जलजा..जलजा सुनाई दे रहा है और लाइट जल और बुझ रही है। इन शब्दों को कुछ बच्चे बोल रहे हैं। हालांकि, इनको सुनकर फिल्म के बारे में जरा भी आइडिया नहीं लग रहा है। सलमान खान का बच्चों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है।
































