अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी फिल्म
मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म BAAGHI 2 का पोस्टर सोमवार को रिलीज किया गया है। जाने माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म का पहला पोस्टर फैंस के लिए शेयर किया है। पोस्टर सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के पोस्टर से प्रभावित नजर आ रहा है। BAAGHI 2 के पोस्टर में टाइगर श्रॉॅफ की पीठ को दिखाया गया है। इस फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहें हैं। वहीं पोस्टर में टाइगर श्रॉफ एक्शन लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म पहले आई इस जोड़ी की ‘बागी’ का सीक्वल है।
And here's the first look poster of #Baaghi2… Stars Tiger Shroff… 27 April 2018 release. pic.twitter.com/px75bgqAVn
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 2, 2017
अहमद खान के डायरेक्शन में बन रही टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी’ की सीक्वल फिल्म BAAGHI 2 के पोस्टर में टाइगर श्रॉफ एक्शन लुक में नजर आ रहे है। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली है। खबरों की अगर माने तो यह फिल्म अगले साल 27 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। पहले ये माना जा रहा था कि फिल्म में लीड हिरोइन जैक्लीन फर्नांडिस अथवा कृति सैनन हो सकती है लेकिन बाद में श्रद्धा कपूर को बतोर हिरोइन साइन किया गया। फैंस इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रही है।
अभी ‘मुन्ना माइकल’ में बिजी है टाइगर
हालांकि टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ को लेकर व्यस्त है। सबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म मुन्ना माईकल आगामी 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में टाइगर के साथ निधि अग्रवाल मुख्य भूमिका में है। फिल्म डांस और एक्शन से भरपूर है। 21 जुलाइ्र को टाइगर की फिल्म की सीधी टक्कर उनकी डेब्यू फिलम में हिराइन रही कृति की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ से होने जा रही है। यह टक्कर देखना दिलचस्प होगा। आपको बता दे कि टाइगर और कृति ने सन 2014 कें रिलीज हुई फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

































