मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और श्रुति हसन स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ जल्द ही दर्शको के बीच होगी। फिल्म का TRAILER सोमवार को जारी कर दिया गया है। फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
TRAILER ने याद दिलाइ गली—मोहल्ले की प्रेम कथाएं
फिल्म में एक ऐसी प्रेम कहानी जो बहुत सारे मेलोड्रामा के बाद पूरी होती दिखती है। फिल्म में गली—मोहल्ले की लव स्टोरी को बडे ही कॉमिक अंदाज में दिखाया गया है जिस देखकर हर किसी को अपने गली मोहल्ले की यादें ताजा हो जाएगी। जहां हर लड़का यही सोचता है कि कहीं लड़की उसे अपना भाई ना बना ले।
TRAILER में राजकुमार राव ‘गुट्टू’ के किरदार में नजर आ रहे है वहीं ‘बिन्नी’ यानी श्रुति हसन जो उनका पडोस वाला प्यार होती है। फिल्म एक टिपिकल लव स्टोरी है जिसमें एक लडका अपने ही मोहल्ले की लडकी को दिल दे बैठता है लेकिन परिवारों के बीच घरेलु रिश्ते होने की वजह से अपने प्यार का इजहार घरवालों से नही कर पाता है। फिल्म केTRAILER में पहला डॉयलोग है कि ‘लोग कहते हैं कि मोहल्ले की लडकियां हमारी मां-बहन होती हैं लेकिन इस बात ने हम लड़कों की मां-बहन कर रखी है। दर्शकों को थिएटर तक खींचने के लिए फिल्म में इस तरह के डॉ़यलोग और ह्यूमर होना ही काफी है।
फिल्म में राजकुमार राव एक जागरण मंंडली हिस्सा नजर आते है जो शिव का कैरेक्टर प्ले करते है और उस जागरण मंडली के मालिक ‘बिन्नी’ यानी श्रुति हसन की फैमिली है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ‘काला चश्मा’ की तर्ज पर बना एक भक्ति गीत भी रिलीज किया गया था जिसे दर्शको ने काफी पसंद किया था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म देखने के लिए लोगों का रिएक्शन ट्रेलर देखकर ही समझ आ जाएगा। राजकुमार की दमदार एक्टिंग और कॉमेडी लव स्टोरी फिल्म की यूएसपी है। अजय के. पन्नालाल के निर्देशन में बनी फिल्म में बिग बॉस फेम गौतम गुलाटी भी नजर आएगें।































