Advertisement
Home सिनेमा फिल्म फैक्ट्स BOX OFFICE : 500 करोड के पार पंहुचा बाहुबली — द कंक्लूजन...

BOX OFFICE : 500 करोड के पार पंहुचा बाहुबली — द कंक्लूजन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

0
1882
BOX OFFICE

मुम्बई। रिलीज के बाद से ही फिल्म ‘बाहुबली—2’ रिकार्ड पर रिकार्ड बनाए जा रही है। 28 अप्रैल को रिलीज हुई एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म बाहुबली — द कंक्लूजन ने इतिहास ही रच दिया है। फिल्म ने BOX OFFICE पर ऐसा गदर मचाय कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स धराशायी हो गए। ​फिल्म के हिंदी वर्जन ने ही पहले वीकेंड पर इतना कलेक्शन कर लिया कि बॉलीवुड के तमाम दिग्गज पीछे छूट गए। प्राप्त खबरों के मुताबिक फिल्म ने अभी तक पांच सौ करोड से अधिक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन प्राप्त किया है।

जाने माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश के ट्वीट के अनुसार फिल्म ने भारत में 385 करोड, और विदेशों में 121 करोड रूपए का कलेक्शन किया है। यूएस, कनाडा गल्फ और आॅस्ट्रेलिया में भी फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड दिए है। पहले वीकेंड पर फिल्म ने यूएस में 65.65 का बिजनस किया है। उन्होन इस बात की ओर इशारा भी किया है कि पहले वीकेंड की कमाई के लिहाज से सलमान की सुल्तान और आमिर की दंगल को भी पछाड दिया है।

आपको बता दे कि ‘बाहुबली’ के पहले हिस्से ने जहां 650 करोड़ की कमाई की थी, वहीं बाहुबली 2 के इस क्रेज को देखते हुए लग रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में यह 1000 करोड़ की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड बना देगी। इन आंकडो से फिल्म के प्रति दर्शकों की दिवानगी का अंदाज लगाया जा सकता है जबकि फिल्म किसी छुट्टी के दिन रिलीज नही हुई है। अब से पहले सबसे बडा ओपनिंग वीकेंड सलमान खान की सुल्तान के नाम रहा है जिसने 105.53 करोड का कलेक्शन किया था वहीं आमिर खान की ‘दंगल’ ने BOX OFFICE पहले वीकेंड पर 105 करोड की कमाई की थी जबकि शाहरूख की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने 104 करोड कमाए थे। ये तीनों ही फिल्में क्रमश: ईद, क्रिसमस और दीपावली के मौके पर रिलीज हुई थी।

मूल रूप से तेलुगू में बनी यह फिल्म बाहुबली — द कंक्लूजन वर्ल्डवाइड करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है और हिंदी सहित 6 भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, नासिर और सत्यराज मुख्य भूमिका निभा रहे है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here