हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत और सौंदर्यशास्त्र के बदलते मूल्यों पर पीएचडी करने वाली डॉ संगीता गौड़ बेहतरीन आवाज़ की जादूगर हैं और साथ ही साथ निपुण संगीत निर्देशिका भी हैं जिनके शौज पूरे विश्व भर में होते हैं। हाल ही सुरबहार म्यूज़िकल शो में उनके गाये “मन लागो मेरो यार फकीरी में” ने सबका मन मोह लिया ।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय से फेललोशिप हासिल करने वाली आवाज की ये जादूगर थिएटर संगीत में भी उतनी ही सक्रिय रहतीं हैं।
फिलहाल वे अपने जीवनसाथी मशहूर थिएटर निर्देशक अरविंद गौड़ के साथ “अस्मिता थिएटर” के तत्वाधान में कार्यरत हैं और नाटकों में उनका दिया संगीत विश्वस्तर पर सराहा गया है।
उनके मुख्य नाटकों में गिरीश कर्नार्ड द्वारा लिखित तुग़लक, धरमवीर भारती का अंधा युग और स्वदेश दीपक का कोर्ट मार्शल जैसे नाटक शामिल हैं ।
Advertisement






























