यूट्यूब पर कुछ ही घंटों में मिले 2 मिलीयन से अधिन व्यूज
मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ का एक नया गाना सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। गाने का टाइटल है ‘डिंग डैंग’। गाने के विडियों में टाइगर और निधि के बेहतरीन डांस स्टेप्स देखने को मिलेगें। रिलीज के बाद से ही गाने को इंटरनेट पर फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैन्स के एक्साइटमेंट का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि रिलीज के बाद कुछ ही घंटों में गाने को 25 लाख से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देखा है जबकि करीब साढे 20 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।
आपको बता दे कि पिछलें दिनों ही फिल्म का पहला गाना ‘मैं हॅूं ना’ रिलीज किया गया था। यूट्यूब पर फैंस का रिस्पोन्स देखते ही बनता था। 9 जून को रिलीज हुए फिल्म के सॉन्ग मैं हूॅ ना को 51 लाख से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर देखा है जबकि 40 हजार से अधिक ने लाइक किया है।
सब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म मुन्ना माइकल में टाइगर के अपोजिट निधि अग्रवाल मुख्य किरदार में दिखेगी वहीं एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी निगेटिव रोल में नजर आएगे। बॉलीवुड में डांस और एक्शन के लिए फेमस टाइगर इस फिल्म में जबरदस्त डांसिंग मूव्ज करते नजर आएगें। शब्बीर के साथ टाइगर की यह तीसरी फिल्म है इससे पहले इस जोडी ने हीरोपंती और बागी में भी साथ में काम किया है। इरॉस इंटरनेशनल और विक्की रजानी निर्मित तथा टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नवोदित अभिनेत्री निधि अग्रवाल स्टारर फिल्म मुन्ना माइकल 21 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।































