Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट अब अपने पिता के नक्शेकदम पर चल पडे विवेक ओबेरॉय

अब अपने पिता के नक्शेकदम पर चल पडे विवेक ओबेरॉय

0
1959
विवेक ओबेरॉय

मुम्बई। बॉलीवुड ण्क्टर वि​वेक ओबेरॉय अपनी अपकमिंग फिल्म में सीबीआई इन्सपेक्टर का किरदार निभा रहे है। विवेक ने इस रोल के लिए प्रेरणा अपने पिता सुरेश ओबेरॉय से ली है जिन्होने खुद 70 के दशक से आज तक बॉलीवुड की अनेक फिल्मों में सख्त पुलिस आॅफिसर का किरदार निभाया है।
विवेक चाहते थे कि फिल्म मेंं उनका पुलिसिया किरदार सख्त दिखे, उन्होने महसूस किसया कि उन्हे अपने पिता सुरेश ओबेरॉय की फिल्मों से प्रेरणा लेनी चाहिए जिनमें उन्होने सख्त पुलिस आॅफिसर का किरदार निभाया है। इसके लिए उन्होने अपने पिता सुरेश ओबेरॉय से चर्चा की तो उनके पिता ने उन्हे स्टाइलिस्ट टफ कैजुअल लुक अपनाने की सलाह दी जिसके लिए फिल्म में विवेक ने काफी प्रयास किया है।
विवेक ओबेरॉयविवेक का कहना है कि मेरे पिता ने अनेक बॉलीवुड फिल्मों में एक सख्त पुलिस आॅफिसर की भूमिक निभाई है, मैं उनके विशाल व्यक्तित्व, उनके समृद्ध बैरिटोन और समन्वय वाली भूमिकाओं से काफी इम्प्रैस था। ​आज जब मैं खुद एक ​पुलिस अफसर का किरदार निभा रहा हूॅ तो मैंने अपने पिता की कुछ फिल्में देखी है जिससे मुझे काफी हैल्प मिली है।
आपको बता दे कि विवेक की अपकमिंग फिल्म बैंक चोर आगामी 16 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वाई फिल्म्स के प्रोडक्शन और बम्पी के निदेशन में बनी ​इस फिल्म में विवेक के साथ रितेश देशमुख और रिया चक्रबर्ती भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएगें। अभी हाल ही में फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। ट्रेलर में विवेक, रितेश, रिया के अलावा जाने माने रैप सिंगर बाबा सहगल भी अपने रैपिंग वाले अंदाज में एक बडा ही मजेदार डायलॉग बोलते नजर आ रहे है।

आ गया बैंक चोर का नया ट्रेलर, 16 जून को रिलीज होगी फिल्म

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here