Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट क्या ‘पद्मावती’ से बरकरार रहेगी शाहिद कपूर की रोमांटिक हीरों वाली इमेज

क्या ‘पद्मावती’ से बरकरार रहेगी शाहिद कपूर की रोमांटिक हीरों वाली इमेज

0
1293
शाहिद कपूर

‘पद्मावती’ में दीपिका के साथ रोमांस करते नजर आएंगे शाहिद कपूर
मुंबई। अपनी पीढ़ी के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक शाहिद कपूर संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म ‘पद्मावती’ से एक जेन एक्स रोमंटिक हीरो बनकर उभरेंगे। गौरतलब है कि ‘कमीने’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘हैदर’, ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में अच्छे अभिनय और विविधताओं से भरी भूमिकाओं के बावजूद अभी भी वे एक रोमांटिक ​हीरो के तौर पर पंसद किए जाते हैं।अभिनेता ​शाहिद कपूर ने ​फिल्म ​’इश्क विश्क’ ​से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की, ​उसी साल उन्होंने नवोदित पुरस्कार ​जीता और ​उसके बाद ​कभी पीछे ​नहीं देखा। ​साल २००६ में, शाहिद कपूर ​ने ​विश्वास​ भरी​ एक बड़ी छलांग ​लगाई और सूरज ​बड़जात्या ​की फिल्म ‘विवाह’ में अभिनय ​किया। लोगों ने महसूस ​किया कि एक पारंपरिक फिल्म ​होने बावजूद फिल्म ने उस वर्ष एक अप्रत्याशित और बड़ी व्यावसायिक सफलता हासिल की। ​ फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ से साबित किया के वे किस तरह रोमांटक हीरो का किरदार आसानी से निभा सकते हैं। ​

फिर ‘जब वी मेट’ में ​वे ​अपने करियर ​की निर्णायक भूमिका​ में दिखे। कुल मिलाकर अभी तक ​शाहिद ने एक संयमित ढंग से प्रभावी परफोरमेंस के साथ खुद को अपनी पीढ़ी के बेहतरीन अभिनेताओं में स्थापित किया है।
पद्मावती में वे एक बार फिर अपने रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली की इस बड़ी फिल्म में वे दीपिका पादुकोण ​के साथ नजर आएंगे। ​गौरतलब है कि शाहिद और दीपिका पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। फैन्स की कई रिक्वेस्ट के बाद यह रोमांटिक जोड़ी फिल्म पद्मावती के लिए एक साथ आई है। फिल्म में शाहिद कपूर एक योद्धा, शासक के रूप में नजर आएंगे।
​शाहिद कपूर कहते हैं, “अब मुझे 14 साल इंडस्ट्री में हो गये हैं और इन 14 सालों में मैंने हर तरह की अलग—अलग फिल्में की हैं। इस फिल्म में मैं फिर वही करने जा रहा है, जिसके लिए मुझे लोग पसंद करते हैं। एक निश्चित अवधि के बाद एक निश्चित जगह काम करना बेहतर है। मुझे लगता है फिल्म पद्मावती से एक अच्छा मंच मिला है, जहां मैं बेहतर रोमांटिक किरदार निभाउंगा।”

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here