Advertisement
Home म्यूजिक डांस मास्टर गणेश आचार्य ने रिमेश राजा के साथ किया धोका

डांस मास्टर गणेश आचार्य ने रिमेश राजा के साथ किया धोका

0
1261
रिमेश राजा

मुम्बई। फिल्मी दुनियां में हिमेश रेशमिया के डुप्लीकेट के रूप में फेमस कोलकाता के रिमेश राजा ने अपने पहले विडियो एलबम ‘धोका’ का विडियो डांस मास्टर गणेश आचार्य और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा के साथ मुम्बई में रिकार्ड किया। बता दे कि रिमेश अपना पहला एलबम लेकर आ रहे है जिसका टाईटल है धोका। राजीब मोना के संगीत के सजे हिमेश के इस एलबम के लिए गीत श्याम राज ने लिखे है जबकि हरीश जैसवाल क्रिएटिव डायरेक्टर है।
पिछले दिनों ही रिमेश के जन्मदिन के अवसर पर एल्बम का विडियों गोरेगांव स्थित एंजेल स्टूडियों में शूट​ किया गया था जंहा रिमेश ने डांस मास्टर गणेश आचार्य एक्ट्रेस मदालसा शर्मा और क्रू मेम्बर्स के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। इस अवसर पर रिमेश ने मीडिया को बताया कि वे काफी लम्बे समय से डांस मास्टर गणेश आचार्य से रिक्वेस्ट कर रहे थे,तब मास्टर गणेश ने उन्हे कहा था कि सही समय आने पर तुम्हारे लिए विडियो करूंगा और आज मेरे जन्मदिन को यादगार बनाते हुए वे ना सिर्फ मेरे विडियों को कोरियोग्राफ कर रहे है बल्कि उसमें डांस भी कर रहे है।
आपको बता दे कि कोलकाता निवासी रिमेश राजा पिछले 15 सालों से भी अधिक समय से पूरी दुनियां में शो करते आ रहे है लेकिन इन्हे असली पहचान 2006 में मिली जब मिडिया ने रिमेश को बॉलीवुड के जानेमाने सिंगर कम्पोजर हिमेश रेशमिया के डुप्लीकेट बताकर प्रचारित किया।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here