Advertisement
Home शॉर्ट फिल्म्स इंटरनेशनल जस्टिन बीबर के कार्यक्रम में जलवा बिखेरेंगी सोनाक्षी सिन्हा

जस्टिन बीबर के कार्यक्रम में जलवा बिखेरेंगी सोनाक्षी सिन्हा

0
4911

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा मुंबई में मई में होने जा रहे ग्रैमी पुरस्कार विजेता जस्टिन बीबर के कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी। सोनाक्षी ने एक बयान में कहा कि वह जस्टिन बीबर के संगीत की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। आज दुनियाभर में उनके प्रशंसक हैं। मैं इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। बीबर का ‘पर्पस वर्ल्ड टूर’ मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में 10 मई को आयोजित किया जाएगा। सोनाक्षी इस समय एक नए एकल गीत पर काम कर रही हैं और वह इसे बीबर के पर्पस टूर में जारी करना चाहती हैं। टूर के प्रमोटर ‘व्हाइट फॉक्स इंडिया’ के निदेशक अर्जुन जैन ने कहा, “हम बीबर के कॉन्सर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसमें सोनाक्षी की प्रस्तुति देखना मजेदार रहेगा। अभी किसी भी बात की पुष्टि करना संभव नहीं है, लेकिन इसे लेकर चर्चा जारी है। कार्यक्रम में बीबर ‘व्हेयर आर यू नाओ’, ‘बॉयफ्रेंड’ और ‘लव योरसेल्फ’ समेत अपने कई हिट गीत पेश करेंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here