Advertisement
Home सिनेमा ठग ऑफ हिंदुस्तान में अमिताभ बच्चन बनेंगे आमिर के पिता

ठग ऑफ हिंदुस्तान में अमिताभ बच्चन बनेंगे आमिर के पिता

0
1274

मुंबई: यह पहली बार होगा जब आमिर खान और अमिताभ पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कहानी और इससे जुड़ी खबरों को लेकर जिज्ञासा लगातार बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में अमिताभ बच्चन आमिर के पिता का रोल निभाएंगे।

बता दें फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में आमिर एक समुद्री लुटेरे के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म मेकर और एक्टर की तरफ से ऑफिशियली अभी तक इस खबर की पुष्टी नहीं की गई है।

गौरतलब है कि फिल्म में हिरोइन का नाम अभी तय नहीं किया गया है। हालांकि श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट के नाम पर चर्चा चल रही है। कुछ दिनों पहले अटकलें थी कि ‘दंगल’ फेम फातिमा सना शेख फिल्म में मुख्य भूमिका में होंगी। पर सना ने खुद ही साफ कर दिया कि वो इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। आमिर इसी साल मई से ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’की शूटिंग शुरू करेंगे। उम्मीद है कि फिल्म 2018 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here