मुंबई में 25 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए शाहरुख खान
मुम्बई। मुम्बई शहर में 25 साल पूरे होने पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान भावुक हो गए। उन्होने ट्वीटर पर पोस्ट कर अपनी भावुकता अपने फैन्स के साथ शेयर की।
25 yrs in Mumbai, which has given me my life. For the 1st time at the opening of RC vfx new office I felt, I must have done something rite.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 30, 2017
शाहरुख का मानना है कि इस शहर ने उन्हें जिंदगी दी है। ट्विटर पर इस बात को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा… मुंबई में 25 साल हो गए, शहर ने मुझे मेरी जिंदगी दी। पहली बार मैंने रेड चिल्लिज़ एंटरटेमेंट का वीएफएक्स नया आॅफिस खोला था। मुझे महसूस हुआ, मैंने कुछ सही किया है। शाहरुख खान दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत 1980 में टेलीविजन सीरियल फौजी से की थी। वहीं फिल्मों में उन्होंने अपना डेब्यू साल 1992 में फिल्म दीवाना से किया था। शाहरुख को असली पहचान फिल्म बाजीगर से मिली थी।
इसके बाद उन्होंने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ-कुछ होता है, येस बॉस, देवदास, कल हो न हो, चक दे इंडिया, चेन्नई एक्सप्रेस और डियर जिंदगी जैसी हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में रिलीज हुइ उनकी फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर काफी अच्छा बिजनेस किया। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान नजर आईं थी। माहिरा की यह डेब्यू फिल्म होने के बावजूद वह इस फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाई थी।
आपको बता दे कि शाहरुख जल्द ही सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में नजर आएगें। फिलहाल शाहरुख इम्तियाज अली की फिल्म में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा दिखाई देगी। जल्द ही वह इस फिल्म में एक पंजाबी गाने की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।


































