Advertisement
Home सिनेमा और अब, दीपिका ने रूकवाई ‘पद्मावती’ की शूटिंग

और अब, दीपिका ने रूकवाई ‘पद्मावती’ की शूटिंग

0
885

मुम्बई। बॉलीवुड निर्माता— निर्देशक संजय लीला की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पद्मावती’ के निर्माण पर शुरू से काले बादल छाए हुए है। फिल्म शुरू होने से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले राजस्थान में करणी सेना ने फिल्म की शूटिंग रूकवाई फिर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लोगों के समूह ने शूटिंग रूकवा दी थी और अब खबर है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म शूट रूकवा दिया है।
दरअसल दीपिका की गर्दन में मोच आ गई है जिसकी वजह से वह शूटिंग नहीं कर पा रही हैं। दीपिका की तबियत और शूटिंग रुकने को लेकर आ रही खबरों पर दीपिका के प्रवक्ता ने एक मेसेज के जरिए जानकारी दी कि दीपिका जल्द ही शूटिंग शुरू कर देगी। दरअसल, दीपिका की गर्दन में हल्की सी मोच आ गई है, जिस वजह से वह शूटिंग नहीं कर पा रही। यह चोट वैसे तो गहरी नहीं है पर दीपिका को रेस्ट करने की सलाह दी गई है। वह जल्दी ही ‘पद्मावती’ शुरू करेगीं।
आपको बतादें जनवरी में राजस्थान के जयपुर के जयगढ़ किले में लगाए गए ‘पद्मावती’ के सेट पर राजपूत करणी सेना के लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ हाथापाई भी की थी। इस घटना के बाद भंसाली ने फिल्म की शूटिंग बंद कर अपनी यूनिट सहित मुंबई वापस आ गए थे। बाद में 2 महीने के इन्तजार और एक नई प्लानिंग के बाद ‘पद्मावती’ की शूटिंग के लिए कोल्हापुर के मसई पठार इलाके को चुना गया और यहां सेट भी लगाया गया। शूटिंग भी की गई लेकिन कुछ दिनों की शूटिंग के बाद ही महाराष्ट्र के कोल्हापुर में लगे सेट पर भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here