मुम्बई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को केन्द्र सरकार के एक कैम्पेन को केन्द्रीय स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस की उपस्थिति में मुम्बई में लॉंच किया।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश को खुले में शोच से मुक्त करवाने और टॉइलैट के अधिकाधिक इस्तेमाल को प्रेरित करने के उद्देश्य के साथ केन्द्र सरकार ने मंगलवार को ‘दरवाजा बंद’ नामक एक कैम्पेन लॉंच किया है।
केन्द्र सरकार के इस अभियान का चेहरा बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक कैम्पेन शूट किया है जिसमें अनुष्का शर्मा महिलाओं को खुले में शौच जाने से रोकने के लिए प्रेरित करती नजर आएगी। कैम्पेन के माध्यम से गावों की महिलाओं को शौचालय निर्माण के निए अभियान का नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए संदेश देगीं की स्वस्थ स्वच्छता पद्धतियों को अपनाते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए शौचालय का निर्माण करवाए और उनका उपयोग भी करें।
आपको बता दे कि केन्द्र की मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान से अनेक बडी हस्तियां पहले से ही जुडी हुई हैं और वे मोदी सरकार के अभियान की सफलता के लिए आमजन को प्रेरित भी कर रही है। जंहा शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने वाले अनेक विज्ञापनों में अमिताभ बच्चन खुले में शौच जाने वालों को प्रेरणा देते नजर आ रहे है वहीं अब बिग बी शौच के लिए ‘दरवाजा बंद’ करके बैठो भैया कहते नजर आएगें। सरकार के अवेयरनेस कैम्पेन्स के चलते हालांकि गावों में शौचालय बनने तो शुरू हो गए है लेकिन अवेयरनेस के अभाव के चलते लोग इन शौचालयों का उपयोग करने से झिझक रहे है। लोागों की इसी झिझक को तोडने के उद्देश्य से यह नया स्लोगन शुरू किया गया है। इस अभियान को उन लोगों मेंं शौचालय वाले व्यवहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से डिजायन किया गया है जिनके पास शौचालय तो है लेकिन वे उनका इस्तेमाल नही करते है।


































