Advertisement
Home सिनेमा टीवी न्यूज़ एंड अपडेट क्रिएटिव आई लिमिटेड के क्रिएटिव और बिजनेस हेड बने अनुज कपूर

क्रिएटिव आई लिमिटेड के क्रिएटिव और बिजनेस हेड बने अनुज कपूर

0
1168
अनुज कपूर

मुम्बई। प्रसिद्ध प्रोडक्शन कम्पनी क्रिएटिव आई के निर्माता धीरज कुमार ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी और मीडिया प्रोफेशनल अनुज कपूर को कम्पनी का क्रिएटिव और बिजनेस हेड के रूप में नियुक्त किया गया हैं। अनुज कपूर को पिछले दशक में सब टीवी को टेलिविजन चैनलों में सबसे ठोस ब्रांड के रूप में स्थापित किए जाने का श्रेय दिया जाता है। साथ ही अनुज को 6 से अधिक मल्टीनेशनल कम्पनीज तथा विज्ञापन और मार्केटिंग क्षेत्र का 25 से भी अधिक सालों का अनुभव है।
सीईएल में बतौर सीएमडी नियुक्त किए जाने के अवसर पर सीईएल के निर्माता धीरज कुमार ने कहा कि अनुज के खासे क्रिएटिव अनुभव का लाभ कम्पनी को मिलेगा साथ ही उनकी व्यावसायिक कौशलता के चलते कम्पनी के विकास में एक और पंख जोड देगा।
सीईएल के सीएफओ/सीओओ सुनील गुप्ता ने कहा कि अनुज को टेलीविज और विज्ञापन सामग्री के बारे में काफी अनुभव है और वे क्रिएटिव और प्रोडक्शन की बारीकियों को बेहतर समझते है कि कैसे एक क्रिएटिव प्रोडक्ट के रूप में कंटेन्ट को संतुलित करना है। हमें मौजूदा सम्बन्धों को मजबूत करने और नए लोगों से रिलेशन बनाने में मदद मिलेगी।
सीईएल में शामिल होने पर अनुज कपूर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए वे हर संभव प्रयास करेगें। उन्होने कहा कि सीईएल टेली मीडिया व्यवसाय की अनुभवी और टेलिविजन कटेंट बनाने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की सीमित कम्पनियों में से एक है। हम अब टेलिविजन कंटेंट के साथ साथ फिल्में, डिजिटल और एनीमेशन कंटेंट बनाने पर फोकस कर रहे है।
आपको बता दे कि क्रिएटिव आई लिमिटेड सन 1985 से भारत में राष्ट्रीय सरकारी और निजी प्रसारणकर्ताओं के लिए टेलिविजन मेटेरियल बनाने वाली अग्रणी कम्पनी है। पिछले तीन दशक में सीईएल ने सीरियल, कॉमेडी और रियलिटी शो और पौराणिक कथाओं की सफलतापूर्वक टेलीविजन सामग्री तैयार की है। अब कम्पनी टेलीविजन सामग्री के निर्माण के साथ साथ मीडिया कारोबार में अन्य पहलुओं पर काम करने का विचार कर रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here