मुम्बई। टीवी की दुनियां के मशहरूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कृष्णा अभिषेक के कॉमेडी शो ‘कॉमेडी कम्पनी’ में शामिल होने से इंकार कर दिया है। खबरों के अनुसार कृष्णा—अभिषेक सोनी टीवी पर ‘कॉमेडी कम्पनी’ टाइटल के साथ एक नया कॉमेडी शो लेकर आने वाले है। पिछले दिनों कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ हुए झगडे के बाद से ही सुनील ग्रोवर के कृष्णा अभिषेक के शो से जुडने की खबरें सुनने में आ रही थी।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा से झगडे के बाद सुनील ग्रोवर किसी एक चैनल अथवा शो के साथ बंधकर नही रहना चाहते है बल्कि अब वे फ्रीलांस काम करने के मूड में है हालांकि सुनील कॉमेडी कम्पनी में अलग—अलग किरदारों में नजर आते रहेगें लेकिन वे किसी शो या चैनल से बंधे नही रहना चाहते है।
खबरों की अगर माने तो इस शो कॉमेडी कम्पनी में अली असगर, सुंगधा मिश्रा और चंदन प्रभाकर भी कॉमेडी करते नजर आएगें। खबरें तो यह भी है कि सोनी टीवी पर आने वाले इस शो को वही टीम प्रोड्यूस करेगी जो कपिल शर्मा का शो प्रोड्यूस करती थी।
‘कॉमेडी कम्पनी’ में शामिल होने से डॉ. मशहूर गुलाटी ने किया इंकार
Advertisement



































