मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग मूवी बादशाहो का टीजर विडियों मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। फन और बम्पर एक्शन से भरपूर इस टीजर विडियों में ज्यादातर किरदारों को अलग अलग बोली बोलते दिखाया गया है। इस मल्टीस्टार स्टारर फिल्म के 1 मिनिट 57 सेकेंड के टीजर में इमरान हाशमी के साथ सन्नी लियोन भी नजर आ रही है। सन्नी लियोन के किरदार को लेकर हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसका कोई खुलासा नही किया था। 1975 की इमरजेंसी पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग रेगीस्तानी इलाके में की गई है। फिल्म की कहानी में कुछ गुस्ताखों का ग्रुप सीधा आर्मी से जा भिडता है। अब देखना यह है कि यह ग्रुप किस प्रकार सेना का सामना करते हुए अपने मिशन में कामयाब होता है या नही।
मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर वीडियों टी—सीरीज के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किए गए फिल्म के इस टीजर को कुछ ही घंटों में पोने 2 लाख से अधिक लोगों ने देखा है जबकि 20 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।
आपको बता दे कि टीजर रिलीज करने से ठीक पहले अजय देवगन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से फिल्म का एक टीजर पोस्टर भी रिलीज किया है, जंहा अभी तक जारी किए गए फिल्म के सात पोस्टर्स में हर कलाकार अलग—अलग लुक दिखाया गया था वही इस पोस्टर में सभी किरदारों को एक साथ दिखाया गया है।
Sandstorm Begins, September 1. Watch #BaadshahoTeaser Now! https://t.co/7pO8kfVDoM pic.twitter.com/0vhfp81TJ3
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 20, 2017
आगामी 1 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा मुख्य किरदार निभा रहे है।
































