Advertisement
Home सिनेमा सिने अपडेट बादशाहो के 7वें पोस्टर में अभिनेता संजय मिश्रा का लुक रिवील

बादशाहो के 7वें पोस्टर में अभिनेता संजय मिश्रा का लुक रिवील

0
1148
बादशाहो

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म बादशाहों का 7वां पोस्टर सोमवार को जारी कर दिया गया है। पोस्टर में अभिनेता संजय मिश्रा का लुक रिवील कर दिया गया है। अभी तक फिल्म के एक टीजर पोस्टर सहित कुल 6 पोस्टर रिलीज किए जा चुके है। हर पोस्टर में फिल्म के एक कैरेक्टर का लुक रिवली किया गया है। हालांकि संजय मिश्रा के अभिनय को लेकर लोगों के ​मन में एक कॉमेडियन की राय बनती जा रही है लेकिन अपनी अभिनय क्षमता से वे दर्शकों को आश्चर्यचकित करने का माद्दा भी रखते है। इस फिल्म बादशाहों के पोस्टर में संजय मिश्रा एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे है। पोस्टर में संजय के कपडों के अंदर कई चाबिया लटकी नजर आ रही है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में संजय का किरदार किसी चोर, ठग या फिर चा​बी बनाने वाले का हो सकता है।
अजय देवगन ने अपने ट्वीटर अकाउंट से फिल्म के इस पोस्टर को ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में संजय मिश्रा को सम्बोधित करते हुए अजय ने लिखा है — ‘भाई बंधु…लेकिन बदमाश…’

मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल 1 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल, इलियाना डिक्रूज, ईशा गुप्ता और संजय मिश्रा मुख्य किरदार निभा रहे है।

फिल्म के अन्य पोस्टर देखन के लिए अगली स्लाईड पर क्लिक करें।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here